नेशनल गेम्स क्लोजिंग सेरेमनी, कल हल्द्वानी पहुंचेंगे अमित शाह, CM ने लिया तैयारियों का जायजा

[ad_1]

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह 14 फरवरी को हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. समापन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेल मंत्री रेखा आर्य और जिलाधिकारी वंदना सिंह के साथ हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लिया.

बता दें कि समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों समेत देश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी. इसके अलावा समापन समारोह में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा शामिल होंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को 39वें राष्ट्रीय खेल का ध्वज सौंपेंगे.

38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के मौके पर करीब 15000 से अधिक लोग पहुंचेंगे. ऐसे में कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेल मंत्री रेखा आर्य और जिलाधिकारी वंदना सिंह के साथ हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे. इसी बीच उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समापन समारोह भव्य और ऐतिहासिक होना चाहिए. जिससे उत्तराखंड की पहचान विश्व स्तर पर की जाए.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. सभी खिलाड़ी और मैनेजमेंट बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के करीब 100 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 38वें नेशनल गेम्स में मेडल लेकर आए हैं और 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड सातवें स्थान पर है.






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com