देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” अभियान और जीएसटी की नई दरों को लेकर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर स्वदेशी उत्पादों के लाभ और हाल ही में लागू हुई कर प्रणाली की नई दरों की जानकारी साझा की।
सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)सीएम धामी ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना केवल एक विकल्प नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों और लघु उद्योगों को मजबूती मिलेगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता घटाएं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जीएसटी दरों में संशोधन का उद्देश्य आम जनता की सुविधा और व्यापारिक गतिविधियों को सरल बनाना है। पारदर्शी और सरल कर प्रणाली के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जन-जागरूकता और जनता की सक्रिय भागीदारी से ही “स्वदेशी अपनाओ” अभियान व्यापक सफलता हासिल करेगा और राज्य की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
इस अवसर पर विधायक श्री बृजभूषण गैरोला भी मौजूद रहे और उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री के आह्वान को समर्थन देने की अपील की।
