देहरादून में रेड अलर्ट: अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित जिलों में अलर्ट जारी करते हुए राहत एवं बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, पर्यटकों से अपील की गई है कि वे मौसम को देखते हुए यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करें और जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *