देहरादून में रात 12 बजे के बाद फूड डिलीवरी प्रतिबंधित, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी कि फूड डिलीवरी बॉयज को लेकर कई शिकायतें सामने आई हैं। इसके चलते रात में उनकी चेकिंग के आदेश दिए गए हैं, क्योंकि खाने की आड़ में अन्य सामग्री की डिलीवरी की घटनाएं भी सामने आई हैं।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

देहरादून में अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी ब्वॉयज रात 12 बजे तक ही भोजन की डिलीवरी करेंगे। इसके बाद किसी भी डिलीवरी ब्वॉय द्वारा किए गए ऑर्डर की जांच की जाएगी और नियम उल्लंघन करने पर डिलीवरी ब्वॉय और रेस्टोरेंट संचालक दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शहर में बार, क्लब और रेस्टोरेंट को निर्धारित समय तक ही खोलने के निर्देश दिए गए हैं। रात 11 बजे के बाद इन प्रतिष्ठानों के संचालन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि देर रात ऑनलाइन फूड डिलीवरी के माध्यम से नशीली सामग्री और शराब की भी आपूर्ति की जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने रात 12 बजे तक डिलीवरी करने का आदेश दिया। इसके बाद किसी भी अनधिकृत डिलीवरी की जांच की जाएगी। पुलिस द्वारा यह कदम रेस्टोरेंट और बार के देर रात तक संचालन पर भी कड़ी निगरानी के तहत उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com