देहरादून का नया ट्रैफिक प्लान जारी, पर्यटकों को जाम से मिलेगा छुटकारा, राह होगी आसान

बीते सप्ताह वीकेंड पर देहरादून समेत आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिसके कारण पूरे जिले में ट्रैफिक जाम हो गया था. ऋषिकेश और मसूरी जैसे टूरिस्ट प्लेस पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही थीं. हालांकि, इस बार वीकेंड पर ये हाल न हो इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर कुछ खास बदलाव किए हैं.

 रायपुर क्षेत्र से ऋषिकेश जाने वाले भारी वाहनों को मालदेवता चेक पोस्ट और राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम तिराहा के पास बने ग्राउंड में होल्ड करेंगे, जो भारी वाहन थानों क्षेत्र से ऋषिकेश की तरफ जायेंगे उन भारी वाहनों को रानीपोखरी में रोका जाएगा.

  • पटेल नगर क्षेत्र में भारी वाहनों को नया गांव, ट्रांसपोर्ट नगर पर ही रोका जाएगा, शहर में प्रवेश नहीं करेंगे.
  • डोइवाला क्षेत्र में भारी वाहनों को लालतप्पड़, भानियावाला सर्विस लेन, हर्रावाला और कुआंवाला पर ही रोक कर शहर में प्रवेश नहीं करेंगे.
  • सहसपुर क्षेत्र में भारी वाहनों को धर्मावाला, सभावाला पर ही रोक कर शहर में प्रवेश नहीं करेंगे.

देहरादून शहर में दबाव की स्थिति होने पर हरिद्वार की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को भानियावाला तिराहा, डोईवाला से डायवर्ट कर दुर्गा चौक, भूईंयां मंदिर से थानों रोड, महाराणा प्रताप चौक, मालदेवता, कृषाली चौक होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा.

    • देहरादून शहर में दबाव की स्थिति होने पर ऋषिकेश की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को एयरपोट तिराहा से डायवर्ट कर एसडीआरएफ तिराहा, थानों रोड महाराणा प्रताप चौक, मालदेवता, कृषाली चौक होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा.
    • देहरादून शहर में दबाव की स्थिति होने पर आशारोडी की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लूपुर चौक, कैंट चौक, सीएसडी तिराहा, रोवर्स केव होते हुए किमाडी रोड से मसूरी की ओर भेजा जायेगा.
    • अगर देहरादून शहर में अत्यधिक दबाव होता है तो जो हल्के वाहन पंवाटा साहिब की तरफ से जनपद देहरादून की सीमा में प्रवेश करेंगे और उन वाहनों को विकासनगर से डायवर्ट कर यमुना पुल, कैम्पटी फाल होते हुए मसूरी भेजा जायेगा.
    • यदि रिस्पना और जोगीवाला क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक रहता है तो जिन हल्के वाहनों को ऋषिकेश और हरिद्वार जाना है, उन वाहनों को कारगी चौक से दूधली की तरफ डायवर्ट कर डोईवाला होते हुए ऋषिकेश और हरिद्वार भेजा जायेगा.
    • हरिद्वार और ऋषिकेश की तरफ से आने वाले हल्के वाहन, जिन्हें सहस्रधारा की तरफ जाना है, उन वाहनों को एयरपोर्ट तिराहा,भानियावाला तिराहा, डोईवाला से डायवर्ट कर भूईंयां मंदिर से थानों रोड, महाराणा प्रताप चौक, मालदेवता होते हुए सहस्रधारा की ओर भेजा जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *