देहरादून में एक विशेष आयोजन में नारी सशक्तिकरण की गूंज सुनाई दी, जब “तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट” द्वारा आयोजित ‘शक्ति का उत्सव’ में समाज की विभिन्न महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी समारोह की मुख्य अतिथि रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा, जिन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं को समाज की वास्तविक परिवर्तनकारी शक्ति बताया।
जयाप्रदा बोलीं — “महिलाएं अब केवल प्रेरणा नहीं, नेतृत्व हैं”
जयाप्रदा ने कहा कि “यह केवल सम्मान का मंच नहीं, बल्कि हर उस महिला के संघर्ष और सफलता की कहानी है, जो अपने काम से दूसरों के जीवन को छू रही हैं।”
सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)
इस अवसर पर ट्रस्ट की तीन साल की यात्रा पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री ‘शक्ति का उत्सव’ दिखाई गई और साथ ही सामाजिक सोच को दिशा देने वाला प्रकाशन ‘शक्ति सूत्र’ भी जारी किया गया।
तेजस्विनी एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से नारी संघर्ष और सफलता को सलाम
इस कार्यक्रम में 47 विशिष्ट महिलाओं को तेजस्विनी एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से नवाजा गया। ये वे महिलाएं हैं जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए:

मनीषा अग्निहोत्री, डॉ. ईशा बत्रा, आचार्या वर्षा माट्टा, भावना गोस्वामी, प्रिया खुराना, शुभी सिसोदिया, स्मृति बत्ता, कोमल भाटरा, लीना सचदेवा, सारिका प्रधान, कविता, डॉ. निशी भट्ट, डॉ. मनीषा मैडुली, डॉ. शबाना मलिक, रेनू कुवार, चारु धवन, पल्लवी गुप्ता, रीतू सिंह, मनप्रीत कौर, साधना सिंह, फर्ज़ाना खान, मोनिका सिंह, डॉ. प्रिया कौशिक, एडवोकेट ऋतु गुजराल, पूजा पोखरियाल, दीपाली रावत, वेदिका मिश्रा, डॉ. अंजना साहनी, डॉ. जसलीन कालरा, प्रतिभा थपलियाल, शशि रतूड़ी, संगीता धौंडीवाल, अर्चना सिंगल, डॉ. रोमि सलूजा, निशा रानी, श्यामा चौहान, दीपा चावला, पूजा चौहान, डॉ. रीना शुक्ला, शैली सचदेवा, रक्षितमा तोमर, अदिति शर्मा, पूजा भुटानी, उर्वशी अग्रवाल।

प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने बढ़ाया आयोजन का प्रभाव
इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को गौरवांवित किया:
- हिमालय वैलनेस के चेयरमैन डॉ. फारूक
- दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरपर्सन डी.एस. मान
- उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल
- बाल संरक्षण आयोग की राज्य मंत्री डॉ. गीता खन्ना
- श्रीमती मोंटी कोहली, श्रीमती इंद्राणी पांधी, श्री रविंद्र सिंह आनंद
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट की चेयरपर्सन श्रीमती प्रिया गुलाटी ने आत्मीय और प्रभावशाली अंदाज़ में किया।

आयोजन के सहयोगी
- सह-आयोजक: देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, ईहान कंस्ट्रक्शन, क्वा
- प्रायोजक: अर्थ मैक्स सॉल्यूशन, अकाय, सेंको, निरवदी, क्लार्क्स इन, भावना, मानवी स्टूडियो, एलोरा’ज़ मेल्टिंग मोमेंट्स, हॉलीडे एक्सप्रेस
- मार्केटिंग पार्टनर: ज़ेब्रियन, अमित खेरा फोटोग्राफी, अडॉर्न एडवर्टाइजिंग, सांख्य योग फाउंडेशन, आई.पी.सी, टपरवेयर, टी होम्स, ओ.ए.एफ, वेदांत IAS, यूनिक, डीप कनेक्शन, दून इंटरनेशनल स्कूल
नारी शक्ति की जय!
“तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट” द्वारा प्रस्तुत यह आयोजन सिर्फ पुरस्कारों का वितरण नहीं था, बल्कि यह उस बदलते समाज की झलक थी, जहां महिलाएं अब पीछे नहीं, बल्कि आगे हैं — नेतृत्व में, निर्माण में और नई दिशा में।
