तूफान के बाद तारणहार बने धामी: चमोली आपदा पीड़ितों को मिली सीधी मदद

देहरादून/चमोली, 20 सितंबर 2025
चमोली जिले में आई आपदा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तारणहार बनकर प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे। शनिवार को उन्होंने नंदानगर क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण और हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान सीएम धामी ने पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

मुख्यमंत्री ने कुंतारी लगा फाली और कुंतारी लगा सरपाणी गांवों का जमीनी जायजा लिया, साथ ही धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसबारा और मोखमल्ला गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राहत और रेस्टोरेशन कार्यों में किसी तरह की कोताही न हो और युद्धस्तर पर जन-जीवन को सामान्य किया जाए।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में हर कदम पर प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली-पानी की आपूर्ति, सड़क संपर्क और बुनियादी सुविधाओं को बहाल करना शीर्ष प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि अब तक 12 घायलों को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर किया गया है। इनमें 1 घायल को एम्स ऋषिकेश और 11 को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर भेजा गया। प्रभावित क्षेत्रों में करीब 45 भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, 15 गौशालाएं नष्ट हुई हैं, 8 पशुओं की मौत हुई है और लगभग 40 पशु लापता हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को भोजन, आश्रय और स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम चमोली आर.के. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com