लोगों से ठगी के नए-नए तरीकों से पुलिस भी हैरान रह गई है। निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 1.54 करोड़ की रकम हड़प ली गई। हकीकत सामने आने पर पीड़ित ने इस संबंध में मुंबई निवासी आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)क्षेत्र की पॉश कालोनी शिवालिक नगर के 203-एच कलस्टर में जय किशोर सिंघल पुत्र त्रिलोक चंद सिंघल अपने परिवार के साथ रहते है। शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी मुलाकात प्रिजेष अरुण कुमार कुरानी निवासी कोठरी बिल्डिंग गोकली बाई स्कूल के सामने संन्यास आश्रम लेन, विले पार्ले मुंबई से किसी परिचित के माध्यम से हुई थी।
आरोप है कि प्रिजेष कुमार ने बताया था कि वह निवेश कराने का कार्य करता है और उसके कहने पर निवेश करने पर बेहतर मुनाफा होगा। उसने कई निवेशकों के संबंध में विस्तार से जानकारी भी दी। आरोप है कि उस पर विश्वास करते हुए उसने अप्रैल 2021 में अलग-अलग तिथियों में उसके बैंक खाते में 1.54 करोड़ की रकम ट्रांसफर कर दी।आरोप है कि संदेह होने पर जब रकम वापस मांगी गई तब उसने रकम देने से इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि रविवार देर रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
