झुलसती गर्मी के बीच हरिद्वार-रुद्रपुर मैदानी शहरों में पारा 42 डिग्री पार, अगले दो दिन मिलेगी राहत या आएगी आफत

उत्ताखंड के मैदानी शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, रुद्रपुर, काशीपुर आदि शहरों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर, तपती गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें दोगुनी हो गईं हैं।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

देहरादून में रविवार को तेज धूप एवं गर्म हवाओं के चलते पांच दिन बाद फिर तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। हीट वेव जैसे हालात पैदा हो गए हैं। दून में रविवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

रात को भी गर्मी परेशान कर रही है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिन भी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। पारा 40 के आसपास ही बने रहने की संभावना है।दून में रविवार सुबह से ही तेज धूप खिलने के साथ गर्म हवाएं चली। दोपहर के वक्त तो सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

वहीं लोग पानी वाली जगहों पर दौड़ लगाते नजर आए। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि दून में तापमान 40.2, पंतनगर में 40.2, मुक्तेश्वर में 25, टिहरी में 29.1 डिग्री दर्ज किया गया। बताया कि अगले दो दिन तापमान 40 डिग्री रह सकता है।

गर्मी के बीच बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी

देहरादून में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शनिवार रात को कई इलाकों में बार-बार बिजली गुल हुई। बंजारावाला के तरुण विहार में ट्रांसफार्मर फुंकने से16 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं।

शहर में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में बार-बार बिजली गुल हो रही है। बंजारावाला के तरुण विहार में शनिवार रात 12 बिजली गुल हो गई थी। लोगों ने रात को बिजली घर में फोन किया तो उनको बताया गया कि ट्रांसफार्मर फुंक गया है।  इधर, आईएसबीटी, टर्नर रोड, इंदिरा कॉलोनी में भी कई बार बिजली गुल रही।

कैनाल रोड पर रात को दो बार बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई। शहर के कई इलाकों में पानी का संकट बना हुआ है, पानी का प्रेशर कम होने के कारण घरों की छत की टंकी पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है, लोग मोटर की मदद से पानी छत पर पहुंचा रहे हैं, लेकिन बिजली गुल रहने से कुछ इलाकों में पेयजल संकट भी रहा।

धर्मनगरी में चढ़ते पारे ने सबको बेहाल किया

हरिद्वार में रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर बना हुआ है। तपती धूप में दिन के समय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मई माह में धर्मनगरी में धूप की तपिश बढ़ती जा रही है। पिछले दो सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। धर्मनगरी में गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। उमस के कारण लोग परेशान है। गर्म हवाएं त्वचा को नुकसान पहुंचा रही है। दिन में गर्मी से बचाव के लिए लोग पेयजल पदार्थों का सेवन कर रहे है। रविवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे, कूलर, एसी आदि उपकरणों का उपयोग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com