जिलाधिकारी प्रशांत आर्या की मुहिम रंग लाई, कायाकल्प अवार्ड में नौगांव सीएचसी को प्रदेश में दूसरा स्थान

उत्तरकाशी, 23 सितंबर 2025
उत्तरकाशी जनपद के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्या की सतत निगरानी और मुहिम का ही परिणाम है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव को कायाकल्प कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए नौगांव सीएचसी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

भारत सरकार ने वर्ष 2014 में अस्पतालों में स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए कायाकल्प योजना की शुरुआत की थी। इसी कड़ी में उत्तरकाशी के स्वास्थ्य संस्थानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

तीन चरणों में हुआ मूल्यांकन

कायाकल्प पुरस्कार के लिए अस्पतालों का मूल्यांकन तीन स्तरों पर हुआ—

  • इंटरनल मूल्यांकन
  • पीयर मूल्यांकन
  • राज्य स्तरीय एक्सटर्नल असेसमेंट

स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, संक्रमण नियंत्रण, हाईजीन प्रमोशन और अस्पतालों की ओपीडी व आईपीडी सेवाओं की गुणवत्ता को आधार बनाकर विजेताओं का चयन किया गया।

जिलाधिकारी की पहल से बढ़ा मनोबल

सीएमओ डॉ. बी.एस. रावत ने बताया कि जिलाधिकारी प्रशांत आर्या की पहल और लगातार समीक्षा बैठकों ने स्वास्थ्य केंद्रों को प्रेरित किया। यही वजह रही कि जनपद की कई इकाइयों ने प्रदेश स्तर पर अपनी छाप छोड़ी।

  • सीएचसी नौगांव – प्रदेश में दूसरा स्थान, पुरस्कार ₹10 लाख।
  • पीएचसी भटवाड़ी – जिला स्तर पर प्रथम स्थान, पुरस्कार ₹2 लाख।
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिर ठडियार – प्रथम स्थान, पुरस्कार ₹1 लाख।
  • अन्य इकाइयाँ – पीएचसी पीपली, आराकोट, डामटा व आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोन्टी, ढकाड़ा, पोरा, उत्तरों, फोल्ड, ओढ़गांव, कुथनौर एवं जिब्या।

डॉ. रावत ने कहा कि इन उपलब्धियों ने साबित कर दिया है कि जिलाधिकारी की मुहिम और स्वास्थ्य विभाग की टीम वर्क से गुणवत्तापूर्ण सेवाएं संभव हैं।

उत्तरकाशी का बढ़ा गौरव

कायाकल्प अवार्ड ने न सिर्फ जनपद का नाम रोशन किया है बल्कि यह भी दर्शाया है कि साफ-सफाई और गुणवत्तापरक सेवाओं से ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित की जा सकती है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्या की यह मुहिम भविष्य के लिए प्रेरणा बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com