जयपुर गैस टैंकर ब्लास्ट: पीएम मोदी और भजनलाल शर्मा ने किया मुआवजे का ऐलान

राजस्थान के जयपुर शहर के भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी सीएनजी गैस के टैंकर में धमाके के साथ भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं,पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुए हादसे में गहरा दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख देने का ऐलान किया है। जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।सीएम भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख औऱ घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजस्थान के जयपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजन लाल से बात हुई। स्थानीय प्रशासन घायलों को तुरंत उपचार प्रदान करने का काम कर रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि घटना के बाद एक के बाद एक दर्जनों वाहनों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई छोटे- बड़े गाड़ियों में भी आग लग गई। आग से दर्जनों लोगों के झुलसने की खबर है। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में हुए मौतों की पुष्टि जिला प्रशासन ने कर दी है।

आग की घटना से हाईवे के किनारे एक पाइप फैक्ट्री भी जलकर राख हो गई। आग की घटना के बाद जोरदार धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चारों तरफ आग की लपटें और धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक को बंद कर दिया है। आग से झुलसे लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। दमकल कर्मी आग को काबू करने के प्रयास में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com