आगामी बजट पर सुझाव के लिए प्रदेश सरकार आज हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम करेगी। राजपुर रोड स्थित एक होटल में वित्त मंत्री प्रेमचंद की अध्यक्षता में बजट-2025-26 पर अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हितधारकों के साथ गहन विचार विमर्श कर सुझाव लिए जाएंगे।महत्वपूर्ण सुझावों को सरकार बजट में भी शामिल करेगी। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर जनभावनाओं के अनुरूप बजट बनाने की पहल की है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ‘जनता का बजट, जनता के द्वारा, जनभावनाओं के अनुरूप बनेगा बजट हमारा’ स्लोगन के तहत देवभूमि की जनता से सुझाव मांगे हैं।
सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)वित्त मंत्री अग्रवाल ने बताया कि उनकी सरकार ने बजट से पूर्व जनता के सुझाव लेने की परंपरा शुरू की है। इसी परंपरा के तहत देवभूमि की जनता से वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट निर्माण को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। बजट निर्माण प्रक्रिया में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 9 फरवरी 2025 तक बजट सुझाव मांगे गए हैं।
