चारधाम यात्रा के लिए 30 ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर होंगे तैयार, डोर टू डोर होगा रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही है. ऑफलाइन पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना ना करने पड़ा इसके लिए 30 काउंटर तैयार किए गए हैं. सभी पंजीकरण काउंटर 24 घंटे सातों दिन खुलेंगे. वहीं डीएम सविन बंसल ने ट्रांसिट कैंप परिसर का निरीक्षण किया और तमाम विभागों के अधिकारियों से बैठक कर तैयारियों का फीडबैक लिया.

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

डीएम सविन बंसल के मुताबिक चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को 28 अप्रैल से ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. यात्रा प्रशासन ने इस बार ट्रांजिट कैंप परिसर में 24 और रोडवेज बस स्टैंड परिसर में 6 ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर तैयार किए हैं. यह सभी पंजीकरण काउंटर 24 घंटे सातों दिन खुलेंगे. लाइन में लगने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी और धूप से बचाने की व्यवस्था भी की है. धर्मशालाओं और आश्रमों में रुकने वाले श्रद्धालुओं को ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण करने के लिए नहीं आना पड़ेगा.

25 मोबाइल टीम धर्मशालाओं और आश्रमों में जाकर श्रद्धालुओं का पंजीकरण करने की सुविधा देगी. इसके लिए चारधाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति सहयोग करेगी. पंजीकरण के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी में परेशानी ना हो, इसके लिए पंजीकरण करने वाली कंपनी बीएसएनएल के अलावा एक प्राइवेट कंपनी की हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा भी अपने पास रखेगी. फर्जी पंजीकरण की जांच के लिए सत्यनारायण मंदिर और खांड गांव श्यामपुर में दो चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं. इन दोनों चेकिंग पॉइंट पर पुलिस सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीने के पानी और टॉयलेट की व्यवस्था रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com