उत्तराखंड में मौसम ने बदली ऐसी करवट, जून में ठंडक की फुहार, लोगों को गर्मी से राहत

उत्तराखंड में मौसम ने इन दिनों ऐसी करवट ली है कि जून महीने में ही ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पहाड़ी इलाको में बारिश की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, तेज़ हवाओं ने कुछ जगहों पर हल्की परेशानी भी बढ़ाई है।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी सोमवार को राज्य के पहाड़ी जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, चमोली, और उत्तरकाशी में बारिश हो सकती है। जबकि मैदानी इलाको में गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने जानकारी दी हैं कि उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज़ की जा रही है। ऐसे में लोगों ने राहत की सांस ली है।

वहीं, आज राजधानी देहरादून की बात करें तो दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ ही जनपद का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com