उत्तराखंड में बारिश के बाद फिर लौटी ठंड, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट

 उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बारिश के कारण प्रदेश में एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम वैज्ञानिकों ने सात जिलों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 12 अप्रैल को चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में ओलावृष्टि होने की संभावना है. साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवा भी चल सकती है. इसके अलावा मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ कहीं-कहीं अधिकतम 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बता दें राजधानी देहरादून में आज सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज दून का अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिकों ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मौसम की जानकारी देखने के बाद ही यातायात करने की सालाह दी है. साथ ही नदी किनारे, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और बाढ़ संभावित इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *