उत्तराखंड में आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, मयूर दीक्षित बने हरिद्वार के नए डीएम

हरिद्वार जमीन घोटाले में दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारियों को सस्पेंड करने के बाद सरकार ने आज तीन मई देर शाम को ही कुछ आईएएस का ट्रांसफर भी किया. मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले को नया जिलाधिकारी बनाया है. फिलहाल मयूर दीक्षित टिहरी के डीएम थे. वहीं मयूर दीक्षित की जगह नितिका खंडेलवाल को टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया. शाम को ही शासन की तरफ से ये आदेश जारी किए गए है.

बता दें कि हरिद्वार नगर निगम के जमीन घोटाले में सरकार ने हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को आज तीन मई सुबह को निलंबित किया था. इसके बाद 2013 बैच के आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.

वर्तमान समय में मयूर दीक्षित टिहरी गढ़वाल जिले के बतौर जिलाधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे थे. टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी के साथ ही निर्देशक, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना और उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण टिहरी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इन सभी जिम्मेदारियां से अवमुक्त करते हुए उत्तराखंड शासन ने मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले की कमान सौंपी हैं.

वहीं, साल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी नीतिका खंडेलवाल को अपर सचिव-सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी, निदेशक-USAC और प्रबंध निदेशक-हिल्ट्रान की जिम्मेदारियां से अवमुक्त करते हुए टिहरी गढ़वाल जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही आईएएस नीतिका को निर्देशक, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Haridwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *