उत्तराखंड में एक बार फिर प्रकृति का कहर बरसने वाला है! भारतीय मौसम विभाग (IMD) के देहरादून स्थित केंद्र ने आगामी 7 दिनों के लिए पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तूफानी मौसम की चेतावनी जारी की है। 4 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक राज्य के सभी जिलों में लगातार बारिश के आसार हैं। प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)हर दिन खतरे की घंटी!
आईएमडी के ताज़ा बुलेटिन के अनुसार—
- 4 और 5 अगस्त: उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में अधिकतर स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- 6 अगस्त: देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर के लिए विशेष अलर्ट, जहां अधिकतर स्थानों पर बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर मौसम बिगड़ेगा।
- 7 से 10 अगस्त तक: प्रदेशभर में अनेक स्थानों पर गरज के साथ वर्षा की संभावना बनी रहेगी।
प्रशासन सतर्क, पर्यटकों को चेतावनी
बारिश के इस अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और सभी ज़िला प्रशासन को चौकन्ना कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस टीमों को तैनात किया जा रहा है।
होटल व्यवसायियों और टूर ऑपरेटर्स को सलाह दी गई है कि वे पर्यटकों को सुरक्षित मार्गों और मौसम की ताजा स्थिति से अवगत कराएं। राज्य के लोकप्रिय तीर्थ और पर्यटन स्थल – ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी, नैनीताल और चमोली में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
खतरे के संकेत: लैंडस्लाइड और बादल फटने की आशंका
मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी आशंका जताई है कि तेज़ बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में भूस्खलन (landslide) और कहीं-कहीं बादल फटने (cloudburst) की घटनाएं हो सकती हैं। चारधाम यात्रा पर निकले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने और प्रशासनिक सलाहों का पालन करने को कहा गया है।
सोशल मीडिया पर निगरानी तेज
देहरादून, नैनीताल और चंपावत जैसे संवेदनशील ज़िलों में जिला प्रशासन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से लगातार मौसम अपडेट देने की योजना बनाई है।
यदि हालात बिगड़े तो स्कूलों को बंद करने और चारधाम यात्रा को रोकने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।

