उत्तराखंड के चुनावी रण में BJP किसे उतारेगी? लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का जल्द ऐलान

भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार आदि सीटों में संगठन को दावेदारों की लिस्ट मिल चुकी है। बुधवार को शीर्ष नेतृत्व ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ दावेदारों के पैनल को लेकर फीडबैक लिया।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

अब गुरुवार को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद कभी भी प्रत्याशियों का ऐलान किया जा सकता है। विदित है कि मंगलवार को देहरादून में भाजपा स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई थी। इस दौरान पांच सीटों के लिए 55 दावेदारों का पैनल बनाकर शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया गया था।

सभी पांचों लोकसभा सीटों में सबसे अधिक 11 दावेदार टिहरी सीट पर हैं, जबकि हरिद्वार और अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम पांच-पांच दावेदार ही हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार नई दिल्ली पहुंचे थे।

प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों से चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में सभी सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर लंबी बातचीत हुई। अब गुरुवार को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया जाएगा।

इसके बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड ही प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगा। बताया जा रहा कि गुरुवार के बादपार्टी कभी भी उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है।

सीट: दावेदार
टिहरी: मौजूदा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सुबोध उनियाल, आदित्य कोठारी, नेहा जोशी, मुन्ना सिंह चौहान, कुलदीप कुमार, लाखीराम जोशी, ज्योति प्रसाद गैरोला, मनवीर चौहान, रविंद्र जुगरान, कुंवर जपेंद्र सिंह।
गढ़वाल: मौजूदा सांसद तीरथ रावत, त्रिवेंद्र रावत, अनिल बलूनी, डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, दीप्ति रावत, आशा नौटियाल, अजेंद्र अजय।
हरिद्वार: मौजूदा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र रावत, मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, यतींद्रानंद गिरी।
नैनीताल: मौजूदा सांसद अजय भट्ट, बलराज पासी, अरविंद पांडे, दीप कोश्यारी, दान सिंह रावत, राजेश शुक्ला।
अल्मोड़ा: सांसद अजय टम्टा, रेखा आर्या, गोपाल राम टम्टा, मीना गंगोला,सज्जन लाल टम्टा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com