लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले शासन ने बृहस्पतिवार देर रात पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तानों का तबादला कर दिया।
सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने आदेश जारी किए। इसके अनुसार, पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है। उनकी जगह पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को पौड़ी का एसएसपी बनाया गया है।
