आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय आह्वान पर कार्यकत्रियों ने बुद्धपार्क में धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष हेमा लोहनी ने बताया कि संगठन को सरकार ने 2 मार्च को वार्ता का आश्वासन दिया है। कहा कि जब तक सरकार के साथ मांगों पर सफल वार्ता नहीं हो जाती तब तक पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान दीपा सामंत, सीमा नेगी, धीरज गौड़, कमला पांडे, सोनी दरम्वाल, हंसा, पूजा पाठक, मुन्नी जोशी, गीता कन्याल, तुलसी, बीना जोशी, रंजना, हेमा बिष्ट, गीता अधिकारी, कला गर्ब्याल, जानकी शर्मा, पुष्पा नेगी, उषा भट्ट, ललिता दुर्गापाल आदि मौजूद रहीं।
सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)