अब आम लोगों को भी मिलेगी उत्तराखंड निवास में ठहरने की सुविधा, CM ने दिए शासनादेश संशोधित करने के निर्देश

नई दिल्ली में नवनिर्मित उत्तराखंड निवास में अब आम लोगों के लिए भी रहने की व्यवस्था होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शासनादेश को तत्काल संशोधित करने के निर्देश दिए हैं।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

नई दिल्ली में नवनिर्मित उत्तराखंड निवास में अब आम लोगों को भी ठहरने की सुविधा मिलेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि नई दिल्ली में नवनिर्मित उत्तराखंड निवास आमजन के लिए भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

सीएम धामी ने प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए कहा कि उत्तराखंड निवास में कक्ष आरक्षण के लिए जारी शासनादेश को तत्काल संशोधित किया जाए। उत्तराखंड के आम व्यक्ति को भी उपलब्धता के आधार पर वहां कक्ष मिल सके ऐसी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने दरों का भी पुनर्निर्धारण करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com