नैनीताल को विकास की रफ्तार, सूखाताल झील सहित 11 योजनाओं की सौगात

सूखाताल झील को नया जीवन, पर्यटन को नई पहचान

नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से विकसित सूखाताल झील परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना के तहत सूखाताल झील को रिचार्जिंग जोन और टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया है। झील के संवर्धन और सौंदर्यीकरण के साथ दो नई झीलों का निर्माण, उनके मध्य डक्ट, जल शुद्धता के लिए एयरेशन प्लांट, नौ दुकानों, शौचालय ब्लॉक, मुख्य मार्ग से जुड़ा लिफ्ट व ट्रांजिट भवन तथा चारों ओर पैदल पथ का निर्माण किया गया है।

यह परियोजना नैनीताल की जल संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटन को भी नया आकर्षण देगी।


शिक्षा ढांचे को मजबूती, हल्द्वानी में कॉलेज भवन का पुनरुद्धार

हल्द्वानी में 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से जिला खनिज न्यास योजना के तहत कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुस्तकालय भवन की संरचनात्मक दृढ़ता और पुनरुद्धार का कार्य कराया गया है। इससे छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


बेतालघाट में मोटर पुल से आवागमन होगा आसान

जनपद नैनीताल के बेतालघाट विकासखंड में दूनीखाल से रातीघाट पाडली मोटर मार्ग पर 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की लागत से प्री-स्ट्रेस मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल से क्षेत्र में सुगम आवागमन, आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है।


नैनीताल और रामनगर में आधुनिक पार्किंग सुविधाएं

नैनीताल जिला मुख्यालय में 34 करोड़ 3 लाख 13 हजार रुपये की लागत से ऑटोमेटेड मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण होगा, जिसमें 202 चार पहिया और 96 दो पहिया वाहनों की सुविधा मिलेगी।
रामनगर में पुरानी तहसील की भूमि पर 38 करोड़ 57 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बहु-मंजिला पार्किंग बनाई जाएगी, जिसमें 343 वाहनों की पार्किंग और 16 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है।


पेयजल और बिजली व्यवस्था में सुधार

रामनगर क्षेत्र में जिला खनन न्यास निधि के तहत 62 आरजी ग्राम शंकरपुर और 17 आरजी ग्राम जोगीपुरा में सर्वो वोल्टेज स्टेबलाइजर लगाए जाएंगे। प्रत्येक योजना पर 10 लाख 29 हजार रुपये खर्च होंगे, जिससे लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।


उत्तराखंड में 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकार का बड़ा फैसला

किसानों को सिंचाई सुविधा, ग्राम अमेल में लिफ्ट योजना

बेतालघाट विकासखंड के ग्राम अमेल में 60 लाख 57 हजार रुपये की लागत से नलकूप आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण किया जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी।


विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का उन्नयन

हल्द्वानी विधानसभा में 61 लाख 23 हजार रुपये की लागत से चार विद्यालयों का निर्माण और मरम्मत कार्य होगा।
लालकुआं विधानसभा में 4 करोड़ 4 लाख 33 हजार रुपये की लागत से 14 विद्यालयों और एक आंगनबाड़ी केंद्र का उन्नयन किया जाएगा।
कालाढूंगी विधानसभा में 2 करोड़ 8 लाख 85 हजार रुपये की लागत से विद्यालयों, सड़क, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उपकेंद्र से जुड़े कार्य होंगे।
रामनगर विधानसभा में 78 लाख 22 हजार रुपये की लागत से चार विद्यालयों में मरम्मत और निर्माण कार्य किए जाएंगे।


गोला नदी पर रिवर क्रॉसिंग केबल

गोला नदी के दानीजाला क्षेत्र में 28 लाख 82 हजार रुपये की लागत से रिवर क्रॉसिंग केबल का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।


मुख्यमंत्री का फोकस: गुणवत्ता और समयबद्धता

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी योजनाएं जनपद नैनीताल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।


कार्यक्रम में मौजूद रहे ये प्रमुख लोग

इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, नवीन वर्मा, मंडी परिषद सलाहकार सदस्य मनोज जोशी, कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टी सी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *