दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों नई दिल्ली के दौरे पर हैं, जिससे राज्य में संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। हर्षिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम धामी देहरादून लौटे, जहां कुछ समय बिताने के बाद वे दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की बेटी के विवाह समारोह में शिरकत की। उनके इस दौरे के दौरान कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने इन अटकलों को खारिज किया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि धामी सरकार जल्द ही कैबिनेट विस्तार कर सकती है। ऐसे में उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। दो दिनों तक दिल्ली में रहने के दौरान उनकी महत्वपूर्ण बैठकों का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

One thought on “दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *